भरथना: बकेवर कस्बे के NH19 पर ऑटो चालक ने यात्री किशोरी के साथ की अभद्रता, किशोरी ने पुलिस से लगाई गुहार
बकेवर थाना कस्बे के इटावा-औरैया एनएच-19 स्थित कमरन धर्मकांटा के पास एक ऑटो चालक द्वारा हाइवे पर रोककर के किशोरी के साथ अभ्रद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।पीड़िता के अनुसार, वह कस्बे के एक कंप्यूटर सेंटर से कोचिंग पढ़कर घर प्रतिदिन कीभांति लौट रही थी। भरथना ओवरब्रिज से उसने महेवा जाने के लिए ऑटो पकड़ा,