नवादा: नवादा में वंदे भारत ट्रेन से स्कूटी टकराई, सूर्य मंदिर क्रॉसिंग पर हादसा, चालक सुरक्षित बचा
Nawada, Nawada | Apr 26, 2026 नवादा जिले में एक बार फिर रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही का मामला सामने आया है। नवादा-तिलैया रेलखंड के सूर्य मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से एक स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि स्कूटी चालक की जान बाल-बाल बच गई।