शुक्रवार को 3:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुराने उत्पाद मामले के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी 45 वर्षीय सूरज उपाध्याय, पिता स्वर्गीय कमलेश उपाध्याय के रूप में हुई है।