झालरापाटन: ग्रोथ सेंटर झालरापाटन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल
झालरापाटन ग्रोथ सेंटर के पास हाईवे पर एक दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक घायल हो गया। लोढा खेड़ा गांव निवासी भरत पुत्र अमर सिंह अपनी बीमार बहन पूजा को झालावाड़ के जनाना अस्पताल में खाना देने गया था। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे वह गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान ग्रोथ सेंटर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल भरत का आईसीयू में उपचार जारी है।