झालरापाटन: झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल में युवक ने किया जमकर हंगामा, देखें लाइव वीडियो
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में रविवार सुबह एक युवक ने हंगामा कर दिया। बकानी हरिपुरा निवासी आयुष गुप्ता अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने अस्पताल आया था। सुबह करीब 9 बजे डॉक्टर राउंड के समय सुरक्षा गार्ड्स प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को बाहर कर रहे थे। इस दौरान आयुष गुप्ता सुरक्षा गार्ड्स से भिड़ गया। उसने गार्ड भरत राज के साथ मारपीट करने की कोशिश की।