भरगामा: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर भरगामा थाना में बाल अधिकारों की रक्षा का लिया गया संकल्प
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर भरगामा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अगुवाई में सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने बाल श्रम के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए गुरुवार को 11 बजे के करीब शपथ ली.