भरगामा: पटना में पेंटिंग के दौरान चार मंजिला इमारत से गिरने से युवक की मौत, बिसहरिया पट्टी गांव में छाया मातम
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत अंतर्गत बिसहरिया पट्टी गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के एक युवक की पटना में हुए हादसे में मौत की खबर आई. मृतक की पहचान स्व. हरेंद्र दास के 30 वर्षीय बेटे रामकुमार दास के रूप में हुई है जो पटना शहर के एक निजी मकान में पेंटिंग का कार्य कर रहा था.