मुज़फ्फरनगर: जिला अस्पताल में कुत्तों का आतंक, 3 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंचा, CMO बोले- पशु प्रेमियों की वजह से नहीं हो पा रहा समाधान
जिला अस्पताल में तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद CMO डॉ. सुनील तेवतिया ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर कुत्तों की समस्या पर चर्चा की। CMO ने कहा कि पूर्व में कार्रवाई पशु प्रेमियों के कानूनी विरोध से प्रभावित हुई थी, अब समाधान की रणनीति बनाई जा रही है