महाराजगंज: महराजगंज के दो व्यक्तियों की देवरिया में दर्दनाक मौत, आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से हुआ हादसा
सोमवार दोपहर 3:00 बजे परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा पीपल का पेड़ एक पिकअप गाड़ी पर गिर पड़ा, जिससे गाड़ी सवार महराजगंज जनपद के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा निवासी सुग्