देेेवरिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा टला, बाइक सवार को बचाते हुए कार डिवाइडर से टकराई
Deoria, Deoria | Jul 17, 2025 देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरवा के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने संतुलन खो दिया। अनियंत्रित कार सीधा डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार से धुआं निकलने लगा और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।