पलवल: पलवल विधायक दीपक मंगला ने अलग अलग वार्ड में 2 करोड़ 80 लाख रुपए के रास्तो के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 विधायक दीपक मंगला ने कहा कि वार्ड नं 13, वार्ड नं 25, वार्ड नं 29 में 2 करोड़ 80 लाख रुपए के रास्तो के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मंगला ने कहा लोकसभा चुनाव के चलते जो विकास कार्य रुक गए थे। उनको अब तेजी से पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। और आगे आने वाले समय मे और भी कार्यो की शुरुआत की जाएगी।