सबलगढ़: रामपुर थाना क्षेत्र में मेड़ बनाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं समेत कई घायल
सबलगढ़ के रामपुर कला थाना क्षेत्र के ग्राम नगावनी में खेत पर मेड़ बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है