जगदलपुर: मंत्री केदार कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 की जानकारी दी, 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा
*जगदलपुर।* भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे देश में "सहकारिता सप्ताह-2026" मनाया जाएगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता के माध्यम से किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस