तालबेहट: गुलेदा के पास से बुजुर्ग व्यक्ति से ₹27,000 की टप्पेबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तालबेहट तहसील क्षेत्र के गुलेदा गांव के पास बीते 6 दिन पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति से ₹27000 की टप्पे बाजी के मामले में आरोपी युवक को जखौरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है,उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है,और जिसके कब्जे से 15550 बरामद हुए हैं, मामले में आगे की कारवाई जारी है।