मेरठ में अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे प्रदीप को गहन निगरानी में रखा जा रहा है। वारदात के वक्त उसमें जितना गुस्सा था, उतना जेल के भीतर भी बरकरार है। वह ठीक से सो नहीं पा रहा है। दो दिन से उसने खाना तक नहीं खाया। ऐसे में उसका ब्लड प्रेशर भी अप डाउन हो रहा है। चिकित्सकों की टीम के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा भी