धोरीमन्ना: धोरीमन्ना के हैंडलूम में भीषण आग, 28 कर्मचारी सुरक्षित बचाए गए
धोरीमन्ना की भगवती हैंडलूम में आग लगने के बाद छह दमकल और प्रशासनिक टीम की मदद से 28 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। पांच घंटे की लड़ाई के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। एसडीएम ने अग्नि सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।