खरगोन पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्यवाही करते हुए अनाज व्यापारी के मुनीम से हुई 23,30,000 रुपये की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। रविवार शाम 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रविन्द्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी की गई शत-प्रतिशत राशि और 4 बैंक चेक बुक बरामद कर ली है।