बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर से नागमणि महतो गैंग का 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मो नेयाज गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर से नागमणि महतो गैंग का 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोहम्मद नेयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मझौल के नेतृत्व में मोहम्मद नेयाज को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.