बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में ईद पर्व पर नवाज अदायगी कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
गांधी स्टेडियम में ईद पर्व पर नवाज अदायगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ जमशेद ने बताया कि ईद पर्व अमन का पैगाम देती है. इस मौके पर गांधी स्टेडियम में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी के तैनाती की गई थी.