मांगरौल: लक्ष्मी शंकर नागर बने अखिल भारतीय श्री धाकड महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, मांगरोल में हुआ भव्य स्वागत
Mangrol, Baran | Jul 9, 2025 अखिल भारतीय श्री धाकड महासभा ने लक्ष्मी शंकर नागर को राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद मांगरोल क्षेत्र में धाकड़ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर का सपा और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया समाज जनों ने इस नियुक्ति को गौरव का विषय बताया।