मांगरौल: सीसवाली कस्बे के मदारपुरा मोहल्ले में पानी की निकासी और पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
Mangrol, Baran | Jul 7, 2025 सीसवाली कस्बे के मदारपुरा मोहल्ले में पानी की निकासी और पेयजल समस्या की मांग को लेकर महिलाओं व लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो गया मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि मदारपुरा मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है वहीं सड़क पर जल भराव हो रहा है जिसकी वजह से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।