मांगरौल: अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमुलिया कलां व बड़वा में प्रधान कौशल ने सफाई कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Mangrol, Baran | Jul 8, 2025 अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमुलिया कलां व बड़वा में प्रधान प्रखर कौशल द्वारा सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बमुलिया कला में निरीक्षण के दौरान नालों का पानी अवरुद्ध मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी जसविंदर सिंह को तीन दिन के अंदर नाले की सफाई व अवरुद्ध नालियो की संपूर्ण सफाई के लिए निर्देशित किया।