राजगढ़ी: पेयजल पंपिग योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग लेकर नगरवासियों का बड़कोट में धरना जारी है।
तहसील कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी व सीएम धामी की तस्वीर सामने रख कर भजन कीर्तन किया। एक बड़ी आबादी का रुप ले चुके बड़कोट शहर में दिनों दिन पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। गरमी के समय नगर वासियों के सामने भीषण पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं महंत केशव गिरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर नगर वासियों के धरने को समर्थन दिया।