कोल: आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी प्रथम ने थाना देहलीगेट क्षेत्र में की शान्ति समिति की बैठक
Koil, Aligarh | Jun 14, 2024 SSP संजीव सुमन के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के द्वारा थाना देहलीगेट क्षेत्र में आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा बकरीद व गंगा दशहरा के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में सार्वजनिक स्थल पर एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना देने की अपील की गई।