कोल: SBI चौराहे पर फ़ूड पॉइंट के निकट 2 पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Jun 14, 2024 SBI चौराहे पर फूड पॉइंट के निकट 2 पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग-अलग कर दिया है। शुक्रवार रात्रि दोनों पक्ष फूड पॉइंट पर कुछ खाने आए थे इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जमकर मारपीट हो गई।