गोंडा: SP ऑफिस में स्थापित कंट्रोल रूम से गोंडा के 25 केंद्रो पर हो रही निगरानी, एसपी ने कहा नहीं होने दी जाएगी कोई गड़बड़ी
Gonda, Gonda | Feb 17, 2024 पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के आरोप में कई जिलों से गिरफ्तारियां हुई है। जिसके मद्देनजर गोण्डा में परीक्षा केन्द्रों पर लगे CCTV कैमरों की मॉनीटरिंग SP ऑफिस में स्थापित कण्ट्रोल रूम से किया जा रहा है, जिसमें मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम द्वारा LED स्क्रीन पर CCTV कैमरों से समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। जिससे कोई भी गड़बड़ी न होने पाए।