गोंडा: बिजली विभाग कार्यालय में बिल निकलवाने आए 2 युवकों ने कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ की मारपीट, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Gonda, Gonda | Feb 17, 2024 अंबेडकर चौराहे के समीप स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में बिल निकलवाने आए 2 लोगों ने कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव से मारपीट की। मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं CCTV फ़ुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। शनिवार को SHO ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 16 फ़रवरी की है और इस संबंध में जांच जारी है।