गोंडा: काम में रुचि न लेने पर गोण्डा के 6 BEO के खिलाफ कार्रवाई के लिए BSA ने सहायक शिक्षा निदेशक को लिखा पत्र
Gonda, Gonda | Feb 16, 2024 काम में रुचि न लेने पर गोण्डा के 6 BEO के खिलाफ कार्रवाई के लिए BSA ने सहायक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है। BEO बभनजोत लवकुश, BEO इटियाथोक उपेंद्र त्रिपाठी, BEO झंझरी समय प्रकाश पाठक, BEO सीमा पांडे, BEO नवाबगंज चंद्रभूषण पांडे व BEO परसपुर फिजा मिर्जा के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए प्रेमचंद यादव ने सहायक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। दरअसल निर्देश के बावजूद अवशेष रसोइयों का विवरण सहित अन्य डाटा फीडिंग में अधिकांश BEO रुचि नहीं ले रहे थे।