गोंडा: गोंडा में पुलिस भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल हुई संपन्न, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Gonda, Gonda | Feb 17, 2024 शनिवार को पुलिस भर्ती की पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है और द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों ने केंद्रों में प्रवेश ले लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी 25 केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कहीं से भी परीक्षा में विघ्न पड़ने की सूचना नहीं मिली है।