छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S, I, R,) अभियान की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। जशपुर जिले में यह कार्य 4 नवम्बर से शुरू होकर 4 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगा। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से सोमवार की दोपहर बारह बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।