बांसवाड़ा: शहर के पुलिस लाइन में खाकी की नई पहल, बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाएगी बांसवाड़ा पुलिस
पुलिस अधिकारी, यूथ सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियां तथा बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां शामिल हुए। अंबुजा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने युवाओं को विभिन्न तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। यह पहल कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ युवाओं को नई दिशा देने की कोशिश है। जिसकी जानकारी गुरुवार शाम 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से मिली।