भदोही: होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावट खोरों के विरुद्ध चल रहा सघन चेकिंग अभियान,प्रतिष्ठानों से ले रहे अधिकारीगण नमूने।
होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावट खोरों के विरुद्ध चल रहा सघन चेकिंग अभियान,प्रतिष्ठानों से ले रहे अधिकारीगण नमूने। जिलाधिकारी विशाल सिंह के आदेश पर एवं सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय के निर्देश पर जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाकर नमूना संकलन किया जा रहा है। भदोही सुरियावां, दुर्गागंज आदि बाजारों में पहुंचकर प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।