भदोही: पिपरीस निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
भदोही नगर से सटे पिपरीस में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का डीएम विशाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य को लेकर उपस्थित कर्मचारियों से बात भी की। डीएम ने कहा कि निर्माण में अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई तय है। इस अवसर पर तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।