भदोही: दुर्गागंज क्षेत्र के सराय कंसराय के ग्रामीणों ने रेलवे फाटक व अंडरपास को लेकर किया प्रदर्शन
दुर्गागंज क्षेत्र के सराय कंसराय के ग्रामीणों ने रेलवे फाटक व अंडरपास को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग कई दिनों से सराय कंसराय क्रॉसिंग पर फाटक व अंडरपास की मांग कर रहे हैं जो अभी तक पूर्ण नहीं हुआ। साथ ही ग्रामीणों ने कहा की अंडरपास नहीं बना तो हम मतदान का बहिष्कार करेंगे।