लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामले में वारंटी चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामले में वारंटी चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को आज अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 5 वारंटी अभियुक्तों श्रवण कुमार गोड़िया,संतराम, गुफरान इरफान व उस्मान के खिलाफ फूलबेहड़ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर आज न्यायालय में पेश किया है।