लखीमपुर: कंजा गांव में ससुराल पक्ष की पिटाई से आहत होकर युवक ने पेड़ में फंदे से लटक कर की आत्महत्या, परिजनों में छाया मातम
उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मुलिया गांव निवासी प्रदीप पुत्र यदुवीर की पत्नी लक्ष्मी की बीते कुछ दिनों तबीयत खराब चल रही थी। बीते दिन लक्ष्मी का भाई संतू लक्ष्मी को लेकर अपने गांव कंजा गया था। जहां बाद में पहुंचे प्रदीप की ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी।पिटाई से आहत होकर प्रदीप ने कंजा गांव में पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।