लखीमपुर: मिश्राना मोहल्ले में कर्ज से परेशान होकर युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर की आत्महत्या, परिजनों में छाया मातम
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मिश्राना निवासी रजनीश शुक्ला पुत्र राघव राम ने बीती देर रात घर में कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि रजनीश शुक्ला कर्ज से परेशान थे। जिसके चलते घर में कमरे में फंदे से लटक कर रजनीश शुक्ला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।