पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना क्षेत्र से 151 नशीली सुइयों के साथ महिला समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर को मिलीग्गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें अवैध नशीली सुई की खरीद बिक्री में संलिप्त महिला समेत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं। मौके से 151 नशीली सुई भी बरामद की गई है। बुधवार शाम 5:37 पर मामले की जानकारी SDPO अभिनव ने दी है।