पसेमा सबस्टेशन के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कंठीपुर के 117 उपभोक्ताओं का 41.75 लाख रुपये का बिल बकाया पड़ा है।जिसमें 67 उपभोक्ता ने कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिल जमा नहीं किया ।गांव के सुनील कुमार सात लाख रुपये के सबसे बड़े बकायेदार हैं। इसके अलावा कई बकायदारों का एक लाख रुपए से अधिक का बिल बकाया है।22 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं।