बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, बस स्टैंड के समीप से फल मंडी हटाने का निर्देश
डीएम की अध्य्क्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान हिट एंड रन से संबंधित बिंदुबार समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान बढ़ती सड़क दुर्घटना को कम करने, जाम की समस्या का निदान करने, सड़क दुर्घटना में मृतक एवं घायलों को मुआबजा, गुड सेमेट्रिन को इनाम देने, अतिक्रमण समाप्त करने आदि को लेकर बिंदुबार समीक्षा हुई.