पंचकूला: उपायुक्त के मार्गदर्शन में कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्वक ढंग से हुई संपन्न
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। कालका विधानसभा क्षेत्र के 218 पोलिंग बूथों की मतगणना को 14 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी हुई। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबलों पर 15 राउंड में पूरी हुई।