चकिया: सीएम पोर्टल पर शिकायतों का कागजों में निपटारा, बरांव में शिकायतकर्ता ने कहा- समस्या जस की तस, निस्तारण पूरा नहीं हुआ
आईजीआरएस निस्तारण को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। जिले को प्रदेश में नम्बर एक बनाने की होड़ में शिकायतों का फर्जी निस्तारण किए जाने का आरोप लग रहा है।मंगलवार सुबह 11 बजे शहाबगंज के बरांव गांव निवासी पीड़ित निरंजन चौहान ने बताया की उनके द्वारा सामुदायिक शौचालय की समस्या को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी,लेकिन मामले में फर्जी निस्तारण कर दिया गया।