भोरे: हुस्सेपुर नवका टोला में मामूली विवाद में मारपीट, पांच घायल, 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर नवका टोला में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के तरफ से कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी उपेंद्र बैठा की पत्नी गिरिजा देवी ने दर्ज कराई है। दूसरी प्राथमिकी मनोज बैठा की पत्नी संजना देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें दोनों ने मारपीट और जेवर चीन का आरोप लगाया गया है।