अकबरपुर: गुमटी में पान-बीड़ी की आड़ में चल रहा गांजा कारोबार, 53 ग्राम गांजा के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
2:00 जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचरूखी कोठी गांव में छापेमारी कर अवैध गांजा कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 53.140 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चौधरी सशस्त्र बल एवं मादक पदार्थ खोजी श्वान दस्ता के साथ गश्त