डूडगांव में आयोजित संत परंपरा और भक्ति भाव से ओतप्रोत पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा में बुधवार को आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।रोलगांव पाठन स्थित भीलट देव गादी स्थान पर स्वर्गीय श्री पुनाजी रांडवा की प्रेरणा से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।