बसना: गांधी जयंती के अवसर पर गढ़फुलझर मंडल के ग्राम हाड़ापथरा में बुधवार को चलाया गया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर गढ़फुलझर मंडल के ग्राम हाड़ापथरा में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति दिए गए बलिदान व त्याग को याद करते कार्यक्रम का सम्मान किया गया। साथ ही देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान तहत सदस्य भी बनाए गए।