खगड़िया: गंगा नदी में लापता युवक का पांचवें दिन बुढ़वा धार से हुआ शव बरामद, सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
गोगरी थाना अंतर्गत गंगा नदी में लापता युवक का शव पांचवें दिन बुढ़वा धार से शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। शव पानी मे फुलकर तैर रहा था। परिजनों को जब सूचना मिली तो शव बरामद कर गोगरी थाना लाया। पुलिस ने शव को खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया है। शव बरामद होने की खबर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा है।