खगड़िया: बेगूसराय डीआईजी ने जिले के फरार 34 बदमाशों पर किया इनाम घोषित, एसपी ने किया अनुशंसा
बेगूसराय डीआईजी ने जिले के लंबे समय से फरार चल रहे 34 बदमाशों पर 50 से 25 हजार इनाम की राशि गिरफ्तारी के लिए घोषित की है। एसपी की अनुशंसा पर 24 बदमाशों पर 50 हजार व 12 बदमाशों पर 25 हजार इनाम की राशि रखी गई। एसपी सागर कुमार ने कहा कि गोगरी शिशवा गांव के बुद्धन यादव, भुरिया दियारा के संतोष यादव आदि पर इनाम घोषित किया है.