लातेहार: करकट वृद्धाश्रम पहुंचे उपायुक्त, सुविधाओं का लिया जायजा, सड़क निर्माण को दी स्वीकृति
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने गुरुवार को करकट स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।