चैनपुर: चैनपुर में छह अप्रैल को निकलेगी भव्य सरहुल शोभायात्रा, पचास से अधिक गांव होंगे शामिल, दिखेगा सांस्कृतिक उत्साह
प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर चैनपुर प्रखंड में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति, चैनपुर द्वारा इस वर्ष सरहुल महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। जानकारी देते हुए बुधवार शाम सात बजे समिति के अध्यक्ष कुलदीप रौतिया बैगा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं तथा क्षेत्र के लगभग पचास से